सेहत के लिए कुछ पत्तियों को खाली पेट चबाना रामबाण माना गया है। इन्हीं पत्तियों में से एक करी पत्ता भी है। आयुर्वेद में इसके कई स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं। करी पत्ते के सेवन कई फायदे होते हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने किन बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।
करी पत्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर के फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
करी पत्ते में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
करी पत्ते में विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करती हैं।
करी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुए पाए जाते हैं, जो स्किन की समस्याओं जैसे पिंपल्स, मुहांसे और दाग-धब्बों कम करने में मदद करते हैं।
इसके लिए सबसे अच्छा तरीका इसे सुबह खाली पेट 4-5 पत्ते को चबाकर खाएं। इसके साथ ही 1 गिलास गर्म पानी पिएं।
सुबह खाली पेट चबा लें यह पत्ता, दूर हो जाएंगी ये बीमारियां। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com