रोजाना सौंफ खाने से आपकी सेहत पर होता है यह असर


By Roman Tiwari20, Sep 2025 02:25 PMnaidunia.com

घरों की रसोई में मसालों की डिब्बी रखी सौंफ़ के हमारी सेहत पर इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों दृष्टिकोण से सौंफ खाने के बहुत सारे फायदे हैं।

मुंह की बदबू दूर करता है

इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सांस को ताज़ा बनाते हैं।

आंखों के लिए लाभकारी

सौंफ़ में विटामिन A और C होता है, जो आँखों की रोशनी को बेहतर करता है।

वजन नियंत्रित करने में सहायक

यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर चर्बी घटाने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

पीरियड्स के दर्द को कम करता है और हार्मोनल संतुलन में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर में मददगार

इसमें पोटैशियम होता है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

सौंफ में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

कब्ज में राहत

इसके रेशे आंतों की सफाई कर कब्ज से बचाते हैं।

माताओं के लिए फायदेमंद

स्तनपान कराने वाली माताओं में दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।

ठंडक पहुँचाता है

गर्मियों में सौंफ़ का शरबत शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है।

Mental Health को बेहतर बनाने के टिप्स, दूर रहेगा स्ट्रेस