आजकल गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे है। मोटापा कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इससे शारीरिक समस्याएं बढ़ने की संभावना होती है।
मोटापे को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है। ऐसे में लहसुन का भी सेवन किया जाता है, लेकिन इसका सही से इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते है, तो रोज लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है।
मोटापा कम करने के लिए रोज खाली पेट 2 लहसुन की कली को खाना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा प्रचुर पाई जाती है।
1 गिलास पानी में नींबू रस और लहसुन को काटकर उबाल लें। पानी उबलने के बाद हल्का गर्म करके खाली पेट पिएं।
मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी और लहसुन दोनों ही कारगर साबित होते है। ऐसे में अगर लहसुन की कली डालकर ग्रीन टी बनाएं और पिएं।
मोटापा कम करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल इनमें से किसी भी तरीके से कर सकते है। लहसुन शरीर की चर्बी को भी कम करता है।
लहसुन मोटापा कम करने के लिए रामबाण माना जाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ