Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में क्यों होता है अचार खाने का मन?


By Prakhar Pandey18, Oct 2023 01:59 PMnaidunia.com

हार्मोनल बदलाव

प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव होना बेहद आम बात है। आज हम आपको बताएंगे प्रेग्नेंसी में क्यों होता हैं अचार खाने का मन?

खाने के टेस्ट में बदलाव

हार्मोनल चेंज के चलते चटपटा खाने की क्रेविंग बढ़ती है। इसी दौरान वे अचार का अधिक सेवन करने लगती है।

अचार का सेवन

जरूरत से ज्यादा अचार का सेवन सामान्य लोगों के लिए भी उतनी ही हानिकारक होता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वो किस मात्रा में अचार का सेवन कर रही है।

नुकसान या फायदा

रिसर्च के अनुसार, प्रेग्नेंसी में सीमित मात्रा में अचार खाने का कोई नुकसान नहीं होता है। हालांकि, इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अचार घर का बना हुआ हो।

किस मात्रा में खाएं अचार?

प्रेग्नेंसी के दौरान कोशिश करें कि आप कम से कम ही अचार का सेवन करें। रोजाना सिर्फ 2 से 3 चम्मच ही अचार खाएं।

ताजा अचार खाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान कभी भी पुराना या बासी अचार न खाएं। हमेशा घर का बना हुआ और ताजा अचार ही खाएं।

हाई सोडियम

अचार में हाई मात्रा में सोडियम पाया जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान इसका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर में पानी को जमा कर सकता है।

दुरुस्त पाचन तंत्र

खट्टी चीजों में अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए करें घरेलू नुस्खे, फिर देखें असर