गैस की समस्या से आमतौर पर अधिकांश लोग जूझते है। पेट में गैस गलत खानपान की वजह से बनता है। इसलिए, सही खानपान करना चाहिए।
दाल सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन कुछ लोगों के पेट में गैस बन जाती है।
दाल कई तरह के होते है, लेकिन कुछ दालों को खाते ही पेट में गैस बनने लगती है। अरहर के दाल में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जिसके कारण गैस बन जाती है।
अरहर के दाल में प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन इसका सेवन कम करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में अरहर खाने से पेट में गैस बनती है।
गर्मी के मौसम में खासकर अरहर की दाल का कम से कम सेवन करें। दरअसल, अरहर की दाल की तासीर गर्म होती है।
अगर आप अरहर की दाल खाना चाहते है, तो दिनभर में एक ही बार खाएं। दोपहर में अरहर की दाल खाने से गैस होने की कम संभावना होती है।
मूंग की दाल खाने से आप गैस से बच सकते हैं। मूंग की दाल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद और पेट की गैस से बचाता है।
अरहर की दाल अधिक खाने से गैस बन जाती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ