अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो ऐसे में आंतों को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, आंतों को साफ करने के लिए किन 5 फूड्स का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
दही गुड बैक्टीरिया और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप आंतों की सफाई करना चाहते हैं, तो इसे सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
ओट्स हाई फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में आतों की सफाई करने के लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद है। साथ ही, इससे पाचन भी बेहतर होता है।
अगर आप कब्ज, पेट दर्द या अन्य पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में अलसी के बीज का सेवन करने से इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
पपीता आंतों की सफाई करने के अलावा शरीर को कई अन्य तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद पपेन पाचन बेहतर बनाने में मदद करता है।
आंतों की सफाई करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियों में ब्रोकली और पालक सहित अन्य सब्जियों का सेवन लाभदायक हो सकता है।
अगर आपको लंबे समय से आंतों की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com