गर्मियों में कई लोग खीरे के साथ सलाद खाना पसंद करते हैं। इसे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
सेहत के लिए खीरा काफी फायदेमंद होता है। इससे आप हाइड्रेट रहते हैं और मांसपेशियों में एनर्जी बनी रहती है।
लेकिन खीरे के साथ टमाटर मिलाकर खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ये कॉम्बिनेशन खराब माना जाता है।
टमाटर और खीरे को साथ खाने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। इसलिए इन्हें एक साथ खाने से बचना चाहिए।
इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ती है और शरीर का पीएच का बैलेंस बिगड़ता है।
दरअसल खीरा जल्दी पच जाता है, जबकि टमाटर देर तक पेट में रहता है। इसके चलते फर्मन्टेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
ये प्रॉसेस पेट के साथ ही पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसलिए खीरा और टमाटर अलग-अलग समय में खाना चाहिए।
खीरा के साथ मूली खाना भी ठीक नहीं। ये दोनों एक-दूसरे के साथ रिएक्ट कर सकते हैं और शरीर को दिक्कत हो सकती है।
खीरा और दूध-दही से बनी चीजों को भी साथ खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से ब्लोटिंग या पेट दर्द हो सकता है।