न्याय का देवता शनि देव को माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव फलों के मुताबिक इंसान न्याय देते है।
आमतौर पर सभी लोगों की कुंडली में शनि का प्रभाव पड़ता ही है। आइए जानते है कि अगर किसी पर शनि ग्रह का प्रभाव पड़ता है, तो उसका उस पर क्या प्रभाव पड़ता है।
शनि ग्रह का मनुष्य पर शुभ प्रभाव पड़ता है, तो मनुष्य का जीवन खुशियों से भर जाता है। आइए जानते है कि शुभ प्रभाव से क्या होता है?
अगर किसी मनुष्य पर शनि का शुभ प्रभाव पड़ता है, तो धन में बढ़ोतरी, जीवन में ऐशो आराम और लोगों से सम्मान मिलता है।
शनि ग्रह पर अशुभ प्रभाव किसी भी इंसान के लिए बेहद ही नुकसानदायक माना जाता है। अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में उथल-पुथल आ जाती है।
अगर किसी मनुष्य पर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है, तो उसको आर्थिक तंगी, कामों में रुकावट, कारोबार में कमी और जीवन में असफलता मिलती है।
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आप शनिवार के दिन घर में शमी का पौधा लगाएं और उसे नियमित रूप से जल दें। ऐसा करने से कुछ हद तक अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।