डायबिटीज का प्रभाव आंखों पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं कि इस समस्या के कारण कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है, जो अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।
डायबिटीज की वजह से दिखाई देने में समस्या हो सकती है। इसमें आंखों के लेंस में सूजन आ सकती है। जिसकी वजह से देखने की क्षमता प्रभावित होती है।
आंखों के पिछले हिस्से पर सेल्स का ग्रुप होता हैं, इसे रेटिना कहा जाता है। डायबिटीज के कारण डायबिटिक रेटिनोपैथी की समस्या हो सकती है।
जब लेंस में एक हल्की सफेद परत बन जाती है, तो इसको मोतियाबिंद कहा जाता है। डायबिटीज बढ़ने से मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है। 6
मैक्युला रेटिना का वह क्षेत्र होता है, जहां से हम पढ़ने और ड्राइविंग जैसी गतिविधियों को करते हैं। डायबिटीज में ये समस्या गंभीर हो सकती है।
यदि आप डायबिटीज को कंट्रोल में नहीं रखते है, तो आंखों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए, शुगर कंट्रोल में रखें।