इस उम्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है अंडे


By Sahil29, Jul 2023 09:00 AMnaidunia.com

अंडा

अंडा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।

अंडे खाने के फायदे

अंडा खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हड्डियों की मजबूती के साथ ही अंडा खाने से बॉडी को ताकत भी मिलती है।

न्यूट्रिएंट्स

अंडे का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन, कैलोरीज, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन बी5 जैसे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

इस उम्र के लोग जरूर खाएं अंडा

40 के पार उम्र होने के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होने के अलावा कई तरह की परेशानी होने लगती है। इस उम्र में अंडे जैसे सुपरफूड को खाना फायदेमंद होता है।

कमजोरी होगी दूर

शरीर को प्रोटीन और विटामिन मिलता रहेगा तो शरीर में कमजोरी बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी। इसलिए 40 की उम्र के बाद अंडे को डाइट में शामिल करना चाहिए।

मसल्स का निर्माण

आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले अपनी डाइट में अंडे को जरूर शामिल करते हैं, क्योंकि अंडा खाने से मसल्स का निर्माण होता है।

हड्डियों की मजबूती

आमतौर पर 40 की उम्र होते ही हड्डियों में कमजोरी की शिकायत आनी शुरू हो जाती है। हड्डियों की मजबूती के लिए अंडा फायदेमंद है।

कितने अंडे जरूरी

एक्सपर्ट के मुताबिक, 40 की उम्र वाले लोगों को सप्ताह में कम से कम 7 अंडे जरूर खाने चाहिए। वहीं, रोजाना आपको एक अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लड़की से दिल की बात कहने के लिए अपनाएं ये टिप्स