इस साल ईद का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में इस पर्व का खास महत्व माना जाता है और इस दिन सभी नए कपड़े पहनते हैं।
लड़कियों के लिए तो कई तरह के ऑप्शन रहते हैं। खैर, आज बात लड़कों के लिए कर रहे हैं कि वह अपनी लुक को कैसे स्टाइलिश बना सकते हैं।
ईद के मौके पर इस बार आप कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की लुक से आइडिया लेना होगा।
एक्टर विक्की कौशल पर कुर्ता बेहद सुंदर लगता है। ईद के मौके पर कुर्ते को अलग तरीके से कैरी करने के लिए आप विक्की जैसा कुर्ता पहन सकते हैं।
बॉलीवुड में एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस को लेकर भी कार्तिक आर्यन चर्चा में रहते हैं। इस बार आप एक्टर जैसा यह कुर्ता ट्राई कर सकते हैं।
विक्की कौशल का येलो कुर्ता भी आपकी लुक को परफेक्ट बना सकता है। इस तरह का शॉर्ट कुर्ता ट्राई करने से आपको थोड़ा अलग लुक मिलेगा।
ट्रेडिशनल आउटफिट में शाहिद कपूर बेहद खूबसूरत दिखते हैं। एक्टर ने ब्लू कलर के कुर्ते के साथ ब्लैक पजामा पेयर किया है।
स्टाइल को लेकर रणवीर सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ईद के लिए आप उनके इस लुक को कॉपी कर सकते हैं, जो आपकी लुक को अलग बनाने में मददगार है।
यहां हमने ईद पर कैरी करने के लिए कुछ कुर्ता लुक आपके साथ शेयर किए। इस तरह की अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ