कैंसर का कारण बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये गलतियां


By Prakhar Pandey15, Aug 2023 10:53 AMnaidunia.com

कैंसर

शरीर की कोशिकाएं आमतौर पर कंट्रोल तरीके से बढ़ती और विभाजित होती है। लेकिन जब कोशिका असामान्य तरीके से बढ़ने लगे तो उस बीमारी को कैंसर कहते है। आइए जानते है कैंसर के कारण।

रोजमर्रा

रोजमर्रा के भागदौड़ भरे जीवन में खानपान और अपनी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। नॉर्मल बीमारियां तो ठीक हैं लेकिन गलतियों के चलते लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी शिकार हो सकते है।

कप

बाहर अक्सर लोग ढाबे पर प्लास्टिक के कप में ही चाय पीते है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि ऐसे कपों में चाय पीना आपके सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता हैं?

प्लास्टिक

चाय के कप में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक डाईइथाइल हेक्सिल फैलेट और बिस्फेनॉल-A केमिकल पाया जाता है। जैसे ही ये कप गर्म चीज के संपर्क में आता है और टूटकर उसमें घुलने लगता है।

खानपान

आपके गलत खानपान की वजह से भी आप कैंसर जैसी गंभीर का भी शिकार हो सकते है। प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से पेट में कई टॉक्सिक तत्व होते है जो पेट में बैठ जाते है और कैंसर का कारण बन सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी

फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। पूरे दिन बैठे और लेटे रहने से भी फिजिकल एक्टिविटी वाली शैली से दिल की बीमारी का खतरा भी रहता है।

अल्कोहल 

अल्कोहल को चाहें आप फैशन में पीएं या आदत के चलते यह आपके शरीर को नुकसान तो पहुंचाता ही है। अल्कोहल शरीर की फंक्शनिंग को डैमेज करने के साथ-साथ अंगों को भी डैमेज कर देता हैं।

पैक्ड फूड

पैक्ड फूड्स का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतलों से लेकर पानी की बोतलों तक आज कल हर कोई डिब्बाबंद फूड्स का सेवन करते हैं। प्लास्टिक की डिब्बाबंद चीजों के फूड्स का सेवन करना अवॉइड करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Eno पीते हैं तो जान लें ये नुकसान