बुरी नजर लगने से व्यक्ति के बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं। नजर दोष से बचने के लिए आप कुछ अचूक उपाय अपना सकते हैं।
नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए नमक और काली मिर्च को एक बर्तन में रखकर पूरे घर के चारों तरफ छिड़कें। इससे बुरी नजर का प्रभाव कम हो जाता है।
बुरी नजर से बचना चाहते हैं तो धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से नजर दोष से मुक्ति मिल जाती है।
नजर दोष दूर करने के लिए सरसों के तेल को घर के दरवाजे पर छिड़कें। उसे घर के चारों दिशाओं में फैलाने से बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है।
बुरी नजर से अपना बचाव करने के लिए तुलसी के पौधे की पूजा करें। इस पौधे का नियमित पूजन करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
सुबह के समय पानी में दूध मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को अपनाने से आपके ऊपर बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हाथ में काला धागा बांधने से भी नजर दोष का प्रभाव कम हो सकता है। दाहिने हाथ की कलाई पर धागा बांधने से नजर दोष से छुटकारा मिल जाता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है। डिस्क्लेमर इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि किन उपायों को अपनाने से नजर दोष दूर हो सकता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ