यदि किसी व्यक्ति या परिवार पर अचानक मुसीबतें आने लगें तो समझ जाइये किसी बुरी शक्ति की नजर पड़ गई है।
समस्या को समाप्त करने उन शक्तियों के लक्षणों को पहचानें। घर में बुरी शक्ति का होना, केवल संत तथा अति विकसित छठवीं इंद्रिय की क्षमतायुक्त व्यक्ति ही इसे समझ सकता हैं।
अगर आपके घर की तुलसी बार-बार मुरझा रही है, तो हो सकता है आपके घर में नकारात्मक शक्ति या बुरी नजर का प्रभाव हो चुका है।
घर में वस्तुओं का गायब होना और फिर अपने आप ही मिल जाना। कभी-कभी घर के भीतर या बाहर बरामदे वगैरह में हथौड़ी या लोहे की कोई वस्तु मिलती है।
दीवार पर खरोंच के निशान, अलमारियों अथवा दीवारों पर भयानक चेहरे के निशान इत्यादि। कपड़ों, वस्तुओं अथवा फर्श पर लाल धब्बे दिखाई देना।
घर में बार-बार ऐसा महसूस हो जैसे कोई आपको देख रहा हो। बिना किसी कारण अजीब सी आवाजें सुनाई देना या दरवाजे के खुलने बंद होने की, पीटने की, हंसने की, कुछ ठोकने की, चलने, बोलने इत्यादि की आवाज सुनाई देना।
घर के तापमान में अचानक बदलाव होना। अचानक घर ठंडा हो जाना या गर्म हो जाना। बिना किसी कारण के बल्बों, ट्यूबलाइट या विद्युत उपकरण का बार-बार चालू-बंद होना।
कुत्ते अथवा बिल्ली का रोना या अकारण भौंकना। अकारण पालतू जानवर जैसे बिल्ली का मर जाना। असामान्य घटनाएं जैसे कीड़े-मकोड़ों, खटमल, लाल चीटीयां, तिलचट्टे अथवा चूहों की अचानक संख्या बढ़ जाना।
घर में अकारण अशांति तथा शत्रुता उत्पन्न होना। परिवार के लोगों में विवाद होना। घर में बार-बार रोग आना और आर्थिक समस्याएं होना। अकारण घर में लगातार मृत्यु होना।