कमर और गर्दन का दर्द बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में आम हो गया हैं। आइए जानते हैं मोबाइल के ज्यादा यूज से होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में।
लंबे समय तक एक स्थान पर बैठकर काम करने वाले लोगों में गर्दन और कमर दर्द की समस्या बनी रहती है। इनमें सबसे अधिक 30-40 वर्ष के लोग है जो 8 घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करते है।
गलत उठने-बैठने और देर तक एक ही पोजिशन में बैठे रहने से गर्दन और कमर में दर्द की समस्या उत्पन्न होती है।
कमर और गर्दन की दर्द से निदान पाने के लिए फिजियोथेरेपी का सहारा भी ले सकते है। इस थेरेपी में स्पेशलिस्ट मसल्स की जरूरत के हिसाब से व्यायाम कराते है।
बच्चे भी आजकल हद से ज्यादा मोबाइल का प्रयोग करने लगे है। इस वजह से बच्चों में भी गर्दन झुकने की समस्या पाई जा रही है। वहीं बच्चों का ध्यान फोने से दूर करने के लिए उनको अन्य एक्टिविटी की तरफ आकर्षित करें।
गर्दन और कमर दर्द की समस्या का एक समाधान व्यायाम भी है। वहीं जो लोग टेबल की ऊंचाई को अपनी नाभि तक और कंप्यूटर का लेवल आइब्रो के लेवल पर रखना चाहिए।
लंबे समय के लिए अगर आप कुर्सी पर बैठने वाले है तो कमर के पीछे तकिया लगा लें। इससे नीचे की हड्डी सही पोजीशन में रहती है और कमर दर्द में आराम मिलता है।
अगर आप लंबे समय के लिए चेयर पर बैठकर काम करने वाले है तो हर घंटे अपनी पोजिशन बदलते रहें। ऐसा करने से आपको कमर में दर्द नहीं होगा।