कुछ लोगों की आंखों के नीचे रिंकल्स या काले धब्बे नजर आते हैं। इसके कई सारे कारण होते हैं, लेकिन आंखों की कुछ एक्सरसाइज करने से यह परेशानी दूर हो सकती है।
यदि आप चाहते हैं कि आंखों के नीचे की झुर्रियां दूर हो जाएं तो एक्सरसाइज करने के साथ ही कुछ रोजाना की आदतों में बदलाव आपको करना होगा।
ज्यादा समय तक स्क्रीन पर टाइम स्पेंड करने की वजह से भी कम उम्र में ही आंखों के नीचे रिंकल्स पड़ जाते हैं। ज्यादा तेज धूप में रहने की वजह से भी आंखों के नीचे रिंकल्स पड़ जाते हैं।
रिंकल्स दूर करने के लिए उंगलियों की मदद से आंखों को ऊपर की तरफ खींचे। इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार जरूर दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को करने के दौरान एक बात का ध्यान रखें कि आपकी आंखों का खिंचाव ऊपर की तरफ रहें। ऐसा करने से आंखों के नीचे वाले रिंकल्स दूर हो जाएंगे।
यदि आप चाहते हैं कि आंखों के नीचे की झुर्रियां दूर हो जाएं तो अपनी उंगलियों से ही आंखों के नीचे मसाज करें। इस दौरान एक बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ साफ हो।
आंखों के नीचे वाले रिंकल्स हटाने के लिए ग्रीन टी और गुलाब जल को मिलाकर कुछ देर के लिए आंखों के नीचे रखें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।
यदि आप चाहते हैं कि आंखों के नीचे किसी भी तरह के दाग-धब्बे नजर न आए तो भरपूर नींद लें। दरअसल, नींद की कमी की वजह से भी आंखों के नीचे रिंकल्स पड़ते हैं।
आंखों के नीचे रिंकल्स को हटाने के लिए यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ