आंखों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। लंबे समय तक रोशनी में काम करने की वजह से आंखों के सामने धुंधलापन आ जाता है।
आंखों के सामने धुंधलापन महसूस होता है तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने से आंखों से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यदि आपको आंखों में भारीपन या धुंधलापन नजर आता है तो सुबह उठकर त्रिफला के पानी से आंखों को धोएं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
मिश्री खाने से भी आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके लिए मिश्री और सौंफ के मिश्रण का सेवन दूध के साथ करें।
आंखों का धुंधलापन दूर करने के लिए आप आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि आंवला आंखों की सेहत के लिए लाभकारी होता है।
यदि आपकी आंखों में भारीपन की समस्या होती है तो गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से सुबह के समय आंखों के सामने होने वाले धुंधलेपन की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हेल्दी फूड्स का सेवन करें। बेहतर होगा कि आप फाइबर और पोषक तत्वों से रिच फूड्स ही खाएं।
रिलैक्स महसूस करने के लिए शाम के समय पैरों पर गाय के घी से मालिश करना भी बेहतरीन विकल्प है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह बेहद फायदेमंद होगा।