आंवला में विटामिन सी होता है। अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाने चाहते हैं तो आंवले का सेवन करें।
बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बादाम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
गाजर आंखों के लिए वरदान के समान है। इसमें विटामिन और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों को होने वाली दिक्कतों से बचाता है।
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों को फायदा पहुंचाता है। इसका सेवन ड्राई आई की समस्या को कम करता है।
अरबी में विटामिन ए पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है।
इलायची शरीर के तापमान को संतुलित रखती है। इसके सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और रोशनी बढ़ती है।
अखरोट में विटामिन ई और फैटी एसिड् पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी है।
पानी में बादाम भिगोकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
सूरजमुखी के बीज में भी फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं तो आंखों की समस्या ठीक हो सकती है।