आंखों की थकान से राहत दिलाएंगी ये 6 एक्सरसाइज


By Sahil19, Dec 2023 04:25 PMnaidunia.com

आंखों की थकावट

पूरे दिन स्क्रीन पर समय बिताने के बाद आंखों की थकावट काफी ज्यादा बढ़ जाती है। मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने से कई बार आंखें लाल हो जाती है।

आंखों के लिए एक्सरसाइज

रात में देर तक मोबाइल चलाने और स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। इससे बचने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।

पलके झपकाने की एक्सरसाइज

आंखों की थकावट दूर करने के लिए पलकों को धीरे-धीरे झपकाएं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार दोहराएं और आपको असर खुद देखने को मिलेगा।

रोलिंग आई

स्ट्रेस और स्ट्रेन से राहत पाने के लिए ये एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आंखों को सर्कुलर मोशन में एंटी क्लॉकवाइज और फिर क्लॉकवाइज घुमाएं।

आंखों की मालिश करें

स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजारने से आंखों के नीचे निशान भी पड़ जाते हैं। आंखों के स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप आंखों की मालिश भी कर सकते हैं।

फोक्स शिफ्ट करें

यदि आपका पूरा फोक्स स्क्रीन पर बना रहता है तो इसे बीच-बीच में दूसरी तरफ शिफ्ट करें। ऐसा करने से आंखों की थकावट दूर हो जाएगी।

पामिंग एक्सरसाइज

आंखों को रिलीफ देने के लिए पामिंग एक्सरसाइज करें। सबसे पहले अपने हाथों को रगड़कर गर्मी पैदा करें। इसके बाद आंखों को बंद कर लें और बगैर दबाव लगाएं हाथों को दोनों आंखों पर रखें।

20-20-20 रूल भी असरदार

आंखों को रिलैक्स करने के लिए यह रूल भी आपके काम आएगा। इसके लिए हर 20 मिनट में कम से कम 20 सेकंड के लिए 20 फिट दूर किसी चीज को देखने के लिए घुमाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किन विटामिन की कमी से होता है सिरदर्द?