अमरूद की मदद से बनाएं ये फेसपैक, बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो


By Arbaaj10, Dec 2023 03:15 PMnaidunia.com

अमरूद का फेस पैक

अमरूद का सेवन केवल स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। अमरूद के फेसपैक से चेहरे की निखार को भी बढ़ा सकते है।

पोषक तत्व का खजाना

अमरूद विटामिन-सी, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, कॉपर, जिंक पोटैशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर है।

मुल्तानी मिट्टी और अमरूद

एक अमरूद, गिल्ली मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर एक फेस पैक बनाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 30 मिनट लगाएं। उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

शहद और अमरूद

अमरूद और शहद दोनों ही पोषक तत्व का खजाना होता है। एक अमरूद लें और उसे अच्छे से पीस लें उसके बाद उसमें 2 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट लगाए।

कीवी और अमरूद

एक कीवी और अमरूद लें। दोनों को अच्छे से मिलाकर उसमें 1 चम्मच शहद को डालें और त्वचा पर लगाएं। इस फेस पैक से चेहरे पर ग्लो आता है।

दलिया और अमरूद

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक अमरूद को पीस लें और उससें दलिए को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।

बढ़ेगा निखार

अमरूद की मदद से बने इन फेस पैक को चेहरे पर लगाकर आप बेजान चेहरे पर रंगत ला सकते है। ये फेस पैक काफी कारगर होते है।

स्किन को हेल्दी

इन घरेलू फेस पैक की मदद से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। चेहरे का निखार बढ़ाने के साथ ही त्वचा को हेल्दी भी रखता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

5 दालों के सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर