Vastu Shastra: आर्थिक तंगी का संकेत है घर में 3 चीजों का गिरना


By Arbaaj28, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 3 चीजों का अचानक गिरना आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं किन 3 चीजों का गिरना अशुभ होता है।

आर्थिक तंगी का संकेत

आर्थिक तंगी आने से पहले ही लोगों को कुछ संकेत मिलने लगते हैं। उसी तरह कुछ चीजों का गिरना भी आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है।

घर में दूध का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के हाथ से अचानक ही दूध गिर जाता है, तो यह आर्थिक तंगी आने का संकेत माना जाता है।

घर में सरसों का तेल गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सरसों का तेल गिरना भी आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है। साथ ही, शनि ग्रह के कमजोर होने से भी हो सकता है।

घर में नमक गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। घर में नमक गिरना भी धन की कमी का संकेत होता है।

आर्थिक तंगी से बचने का उपाय

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप हर शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही, मां लक्ष्मी की पूजा करें।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन तीन चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

तकिए के नीचे काली मिर्च रखने से क्या होता है?