फर्श पर नमक गिरना भी कई प्रकार के संकेत देता है। आइए जानते हैं जमीन पर नमक गिरना व्यक्ति के लिए शुभ होता है या अशुभ?
नमक का फर्श पर गिरना कुछ लोगों के लिए सामान्य घटना होती है। वहीं कुछ लोग इसे अशुभ मानते है। वास्तु के अनुसार, यह घटना अशुभ होती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, भगवान के लिए भोग बनाते समय नमक नहीं चखना चाहिए। ऐसा करना गलत माना गया है।
भगवान के लिए भोग बनाते समय नमक चखने के दौरान गिर जाता है तो यह एक शुभ संकेत होता है। इस दौरान नमक के गिरने का अर्थ जीवन से नकारात्मकता का दूर होना होता है।
नमक को कभी भी हाथों में नहीं देना चाहिए। यह करने से रोग दोष उत्पन्न होता है। ऐसा करने से आपकी जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आ सकती है।
वास्तु के अनुसार, हाथ से नमक का छूटना कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने का संकेत देता है। नमक का हाथ से छूटने का अर्थ, शुक्र और चंद्र का कमजोर होने का संकेत होता है।
हाथ से नमक गिरने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपको मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। साथ ही, आपको अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है।
शुक्रवार के दिन गलती से भी नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र दोष लग सकता है और असफलता भी मिल सकती है।