अलग-अलग फलों के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। आज हम बात करेंगे बेर की तरह दिखने वाले छोटे से फल फालसा के बारे में, जानें इसे खाने के क्या फायदे हैं -
बेहद छोटा फल फालसा कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्वाद के साथ ही इसके औषधीय गुण हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
फालसा में विटामिन C, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और मैग्नीशियम अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं।
फालसा के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। फालसा में मौजूद पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
फालसा का सेवन आर्थराइटिस में काफी फायदेमंद होता है। फालसा के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आर्थराइटिस न ऑस्टियोपोरोसिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करते हैं।
फालसा दिल को हेल्दी रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे मोटापे कम होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
फालसा में पानी भरपूर होता है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और इसकी ठंडी तासीर पाचन तंत्र की मदद करती है।