भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता हैं जिसकी वजह उनका शानदार जीवन रहा हैं। आम हम आपको बताएंगे रामायण में लिखी बेहतरीन बातों के बारे में।
प्रभु श्रीराम बदला लेने के बजाय माफ करने में विश्वास करते हैं। माफ करने से एक साधारण मनुष्य भी महान इंसान बन जाता हैं।
लाभ हानि जीवन के दो पहलू होते हैं, इसलिए हानि में हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और जीवन में जितना मिले उतने में हमें खुश रहना चाहिए।
संकट आने पर बाधाओं को चुनौतियों की तरह डटकर मुकाबला करना चाहिए। ऐसे लोग जल्द सफलता प्राप्त करते हैं।
हर संतान को अपने मां-बाप की आज्ञा का पालन करना चाहिए क्योंकि संतान वहीं योग्य हैं जो अपने माता पिता का ख्याल रखें, उनका मान सम्मान बढ़ाएं और उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहें।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी होता हैं। श्री राम के लिए हनुमान जी की निस्वार्थ सेवा और प्रेम हमें सिखाता हैं कि अपने आराध्य के लिए हमें सब कुछ समर्पित कर देना चाहिए।
आत्मविश्वास की प्राप्ति ज्ञान और परिश्रम से होती हैं। किसी भी काम को करने के लिए इन दोनों की हमेशा जरूरत होती हैं। व्यक्ति को हमेशा इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
रामायण के मुताबिक हर शख्स को हमेशा हर परिस्थिति में गंभीर रहना चाहिए और संयम बरतना चाहिए। सुख और दुख में संयम बरतने वालों को कभी भी पीड़ा नहीं होती हैं।