भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जो मालदीव से कम बिल्कुल भी नहीं है। एक बार आप वहां जाएंगे उसके बाद बार-बार जाने का मन करने लगेगा।
भारत में कई टूरिस्ट प्लेस हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लोग अक्सर प्राकृतिक प्लेसेज में घूमना पसंद करते हैं।
जब आइलैंड की बात आती है तो लोग मालदीव जाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको यह जानकारी है कि भारत में ही बहुत खूबसूरत आइलैंड हैं।
अंडमान निकोबार एक द्धीप है जहां आप अपने जीवन में एक बार जरूर जाना चाहेंगे। यहां जाने के बाद आपको आइलैंड का लुत्फ़ भरपूर मिलेगा।
अंडमान का हैवलॉक आइलैंड बेहद ही खूबसूरत है। यह लैंड कोरल रीफ, घने जंगलों और समुद्र से पूरी तरह घिरा हुआ है जहां जाकर आपको काफी आनंद आएगा।
इतना ही नहीं अंडमान निकोबार में अनेकों खूबसूरत आइलैंड हैं, जिनमें से आप नील आइलैंड, रॉस आइलैंड जैसे आइलैंड पर आप घूम सकते हैं।
रॉस आइलैंड और स्मिथ आइलैंड में आप अनेक प्रकार की गुफाओं के दर्शन कर सकते हैं। समुद्र से घिरे गुफाओं में आपको बहे आनंद आने वाला है।
यहां पर आप सी फूड्स के अलावा नॉर्थ इंडियन, बंगाली और साउथ इंडियन डिशेज का आनंद ले सकते हैं। एक बार इस जगह पर जरूर जाएं।