एक समय था जब फरदीन खान का वजन 100 किलो से ज्यादा हो गया था। लोग उनके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। आज वे अपनी फिटनेस से चर्चा में हैं।
कुछ साल पहले अभिनेता फरदीन खान की वजन बढ़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब वे अपने पुराने दुबले-पतले लुक में वापस आ गए हैं।
47 साल के अभिनेता फरदीन खान ने छह माह में 18 किलो वजन कम किया है। इसके लिए उन्होंने हैल्दी फूड लेने के साथ जमकर वर्कआउट किया।
फरदीन खान कुछ साल पहले जमकर ट्रोल हुए थे। उस समय उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वे बहुत मोटे दिखाई दे रहे थे।
वजन कम करने के लिए फरदीन ने सबसे पहले शराब और सिगरेट से दूरी बनाई। एक साल पहले शराब छोड़ी और छह महीने पहले सिगरेट से तौबा की।
देव, नो इंट्री और लाइफ पार्टनर फिल्मों के अभिनेता फरदीन खान व्यक्तिगत कारणों से पिछले एक दशक से फिल्मों से दूर रहे। रूपहरे पर्दे पर फिर उनकी वापसी हो रही है।
फरदीन कुकी गुलाटी निर्देशित फिल्म विस्फोट से बड़े पर्दे पर फिर वापसी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, रोहित राय और अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा होंगी।
फरदीन ने एक और फिल्म साइन की है। इसमें अक्षय कुमार भी हैं। इसके पहले दोनों ने साल 2007 में फिल्म हे बेबी में किया किया था।
फरदीन खान को आखिरी बार 2010 में फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था। इसके बाद से फरदीन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया था।
फरदीन खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं शारीरिक रूप से 25 साल का महसूस करना चाहता था। मैंने इसके लिए बहुत कुछ किया। अब भी 35 फीसद जर्नी बाकी है।