आईपीएल 2023 में सबसे तेज शतक मारने वाले खिलाड़ी


By Prakhar Pandey26, Feb 2024 11:20 AMnaidunia.com

आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों ने कई कीर्तिमान रचे थे। आइए जानते है 2023 के IPL सीजन में सबसे तेज शतक मारने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

कैमरून ग्रीन

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों में शतक बनाया था। अपनी 100 रनों की पारी में कैमरन 8 छक्के और 8 चौके मारे थे।

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शुभमन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक पूरा किया था। 60 गेंदों में गिल ने 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए थे।

एक सीजन में 3 शतक

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के सीजन में 3 शतक मारे थे। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए गिल ने मुंबई इंडियंस 129 रन, आरसीबी 104 रन और एसआरएच 101 के खिलाफ शतक मारा था।

सूर्यकुमार यादव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए सूर्य ने 210.20 के स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के मारे थे।

वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों में शतक ठोका था। अपनी 104 रनों की पारी में अय्यर ने 6 चौके और 9 छक्के मारे थे।

हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंदों में शतक बनाया था। क्लासेन ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के मारे थे।

यशस्वी के लिए भी खास था 2023

2023 आईपीएल यशस्वी जायसवाल के लिए भी काफी खास रहा था। जायसवाल ने भी 53 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जमाया था। इस पूरे सीजन में यशस्वी ने 14 मैचों की 14 पारियों में 48.08 की औसत से 625 रन बनाए थे।

अगर आईपीएल 2023 के रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज