टेस्ट में तेज तिहरा शतक मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey26, Jan 2024 12:43 PMnaidunia.com

ट्रिपल सेंचुरी

टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी मारना हर बल्लेबाज का सपना होता है। आइए जानते है ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट में भी तेज तिहरा शतक लगाया है।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में दो बार तिहरा शतक मारा है। पहली बार भारत की धरती पर दूसरी बार पाकिस्तान के घर में घुसकर सहवाग ने यह कारनामा किया था।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

साल 2007-08 में वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे तेज तिहरा शतक मारा था। मात्र 278 गेंदों में वीरू ने 300 का व्यक्तिगत आंकड़ा पार किया था।

278 गेंदों में 300

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वीरु ने 304 गेंदों में 319 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में वीरू ने 42 चौके और 5 छक्के मारे थे। वीरू का स्ट्राइक रेट 104.93 का था।

पाकिस्तान बनाम भारत

2004 में पाकिस्तान और भारत के बीच मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान वीरू ने 364 गेंदों में शतक ठोका था। वीरू ने छक्का मारकर अपना तिहरा शतक पूरा किया था।

मुल्तान का सुल्तान

375 गेंदों में वीरू ने 309 रनों की पारी खेली थी। इसी पारी की वजह से वीरू को मुल्तान का सुल्तान कहा जाता था। वीरू ने अपनी 309 रनों की पारी में 39 चौके और 6 छक्के मारे थे।

मैथ्यू हेडन

वीरू के बाद टेस्ट में सबसे तिहरा शतक मारने वाले खिलाड़ी का नाम मैथ्यू हेडन है। मैथ्यू हेडन ने पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ 362 गेंदों में तिहरा शतक मारा था।

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस जिंबाब्वे

मैथ्यू हेडन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 437 गेंदों में 380 रनों की पारी खेली थी। हेडन ने अपनी इस पारी में 38 चौके और 11 छक्के मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये खिलाड़ी रहे हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नॉट-आउट