पसंदीदा रंग से भी पता चल सकता है आपका नेचर


By Sahil21, Nov 2023 04:39 PMnaidunia.com

व्यक्ति का नेचर

ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि पसंदीदा रंग की बदौलत भी किसी के नेचर का पता चल सकता है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार जान लेते हैं।

कलर एस्ट्रोलॉजी

कलर एस्ट्रोलॉजी में बताया गया है कि कुछ रंग व्यक्ति के नेचर को रिप्रेजेंट करते हैं। ये कलर किसी के भी व्यवहार के बारे में आपको बता सकते हैं।

गुलाबी रंग

जिन लोगों को गुलाबी रंग पसंद होता है, ये स्वभाव से भावुक होते हैं। इस रंग को पसंद करने वाले लोगों के दोस्त भी ज्यादा होते हैं।

सफेद रंग

इस रंग को पसंद करने वाले लोगों को शांति पसंद होती है। इन्हें व्यस्त जिंदगी जीना अच्छा लगता है। ऐसे जातक किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाते हैं।

लाल रंग

लाल रंग को पसंद करने वाले लोग हमेशा उत्साह से भरे रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निडर और साहसी होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी भी नहीं होती है।

काला रंग

काले रंग को पसंद करने वाले जातकों का स्वभाव ज्यादा गुस्सा करने वाला होता है। इन्हें किसी भी तरह का बदलाव भी अच्छा नहीं लगता है।

हरा रंग

हरे रंग के बारे में बता दें कि यह परिवर्तन का प्रतीक होता है। जिन लोगों को यह रंग पसंद होता है, वो योजना के आधार पर कार्य करना पसंद करते हैं।

नीला रंग

इस रंग को पसंद करने वाले लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों के साथ रहने पर हर किसी को शांति का अहसास होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि देव इन 4 राशि वालों की पार लगाएंगे नैया, जमकर बरसेगा पैसा