गर्मियों में मौसम में शरीर को अधिक पानी चाहिए होता है, लेकिन छोटे बच्चे पानी पीना पसंद नहीं करते है। ऐसे में वो डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
अगर आपके बच्चे पानी कम पीते है, तो उसकी जगह उनको इन 5 चीजों का सेवन करा सकते है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
दूध से बनी चीजें बच्चों का खाना पसंद होता है। ऐसे में उनकी डाइट में दही को शामिल करें। दही खाने से डिहाइड्रेशन के शिकार नहीं होते है।
तरबूज पानी से भरपूर होता है। इसके साथ ही, यह मीठा भी होता है। बच्चों के शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए उनको तरबूज खिलाएं।
अगर बच्चा पानी नहीं पीता है, तो उसको रोजाना 1 खीरा खिलाएं। दरअसल, खीरा पानी से भरपूर होता है। इसको खाने से बच्चा डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होगा।
संतरा बच्चों का पसंदीदा फल होता है। इसका जूस उनको बनाकर पिलाएं। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
नारियल पानी सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसके साथ ही, शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए, बच्चों को नारियल पानी भी पिला सकते है।
इन 5 चीजों को खाने पीने से बच्चा डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ