प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बच्चों पर भी पढ़ाई का बहुत अधिक दबाव होता है। ऐसे में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए डाइट में ये चीजें जरूर देना चाहिए।
अंडे में कोलीन भरपूर होता है, जो मस्तिष्क के विकास में मददगार होता है। इसके अलावा अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है।
मछली में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी ज्यादा होता है, जो मस्तिष्क के विकास में मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन B12 मांसपेशियों को विकसित करने में सहायक होता है।
जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। मानसिक तनाव झेल रहे बच्चों को जामुन जरूर देना चाहिए। इसमें फाइबर भी काफी ज्यादा होता है, जो शरीर में ऊर्जा बनाकर रखता है।
बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बच्चों को दालें जरूर खिलाना चाहिए। यह मस्तिष्क के विकास में मददगार होती है।
हरी सब्जियां विटामिन K, फोलेट, और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं, जो बच्चों के मानसिक विकास में मददगार होती है। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।