बच्चों को खिलाएं ये फ्रूट्स, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी
By Hemraj Yadav2023-05-26, 15:36 ISTnaidunia.com
संतरा
बच्चों की डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के लिए जरूरी हैं।
अनार
अनार शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। बच्चे की डाइट में अनार का जूस शामिल कर सकते हैं।
सेब
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे बच्चों की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती है।
कीवी
बच्चों की डाइट में कीवी को भी शामिल कर सकते हैँ। इससे भी शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
अंगूर
बच्चों को अंगूर का टेस्ट पसंद होता है। आप इसे बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।
अनानास
अनानास (पाइनापल) का स्वाद भी बच्चों को काफी पसंद आता है। इसमें अच्छी मात्रा में पानी होती है, जो शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसमें अन्य पोषक तत्व भी होते हैं।
तरबूज
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह खाने में स्वादिष्ट लगता है और इसमें अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। इसे भी बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पपीता
पपीता में भी बड़ी मात्रा में पानी होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसे बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।