बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खिलाएं 5 चीजें


By Arbaaj15, Dec 2024 03:49 PMnaidunia.com

अक्सर देखा जाता हैं कि कई बच्चों का विकास उम्र के साथ इतना होता नहीं है जितना होना चाहिए। इसके पीछे खानपान एक मुख्य कारण होता है।

5 चीजें खिलाएं

अगर आप अपने बच्चों का शारीरिक विकास उम्र के साथ ठीक से चाहते हैं, तो उसको 5 चीजें जरूर खिलाएं। शारीरिक विकास के साथ ही, सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

ड्राई फ्रूट्स खिलाएं

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं कि माता-पिता उन्हें ड्राई फ्रूट्स खिलाएं। इनमें भरपूर पोषक तत्व होता है, जिससे शारीरिक विकास होता है।

देसी घी खिलाएं

बच्चों की डाइट में देसी घी शामिल करें। देसी घी का सेवन करने से शारीरिक विकास अच्छे से होता है। साथ ही, इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

रागी की रोटी खिलाएं

बच्चों की शारीरिक विकास के लिए रागी का आटा काफी कारगर होता है, क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आंवला खिलाएं

बच्चों की डाइट में आंवला भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। विटामिन-सी इम्यूनिटी को बूस्ट और हेयर को मजबूत करता है।

चुकंदर खिलाएं

बच्चों के लिए चुकंदर भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें आयरन की अच्छा मात्रा होती है। इसका सेवन करने से बच्चों के शरीर में खून की पूर्ति होगी।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय