Feng Shui: स्टडी रूम में रख दें यह 1 चीज, खुशी से पढ़ेंगे बच्चे


By Sahil19, Feb 2024 05:36 PMnaidunia.com

फेंगशुई टिप्स

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए फेंगशुई विद्या में कुछ चीजों को रखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि फेंगशुई आइटम रखने से घर का माहौल सकारात्मक बनता है।

स्टडी रूम

पढ़ने-लिखने की जगह को ही स्टडी रूम कहा जाता है। फेंगशुई में स्टडी रूम के अंदर कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है।

पढ़ाई पर फोकस कैसे बढ़ाएं?

यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आसपास के माहौल को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। फेंगशुई में कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र मिलता है, जो पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने में मददगार है।

स्टडी रूम में रखें ये चीजें

फेंगशुई की मानें तो स्टडी रूम के वातावरण का असर भी पढ़ने की क्षमता पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि बच्चों के पढ़ने वाली जगह पर क्या चीजें रखें।

एजुकेशन टावर

जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है उन्हें स्टडी रूम में एजुकेशन टावर को रखना चाहिए। फेंगशुई विद्या में इस टावर को काफी लकी माना जाता है।

कहां रखें एजुकेशन टावर?

एजुकेशन टावर को रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ होती है। इस दिशा में टावर को रखने से आपके बच्चे का मन खुद ही पढ़ाई में लगने लगेगा।

लाफिंग बुद्धा

यदि आपके बच्चे की याद रखने की क्षमता कम है तो स्टडी रूम में लाफिंग बुद्धा रख दें। फेंगशुई में इसे गुडलक का प्रतीक माना जाता है।

क्रिस्टल बॉल

अगर आप चाहे तो बच्चों या अपने स्टडी रूम में क्रिस्टल बॉल भी रख सकते हैं। इसकी मदद से पढ़ने की जगह पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।

यहां हमने जाना कि स्टडी रूम में किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य रोजक खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माघ पूर्णिमा पर आमने-सामने होंगे मंगल-बुध, होने वाला है चमत्कार