वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई विद्या भी काफी प्रचलित है। इसमें बताई गई कुछ चीजों को घर में रखने से सुख-समृद्धि लगातार बढ़ती है।
फेंगशुई के उपाय अपनाने से धन की किल्लत का सामना इंसान को नहीं करना पड़ता है। चलिए जान लेते हैं कि घर में धन आकर्षित करने के लिए क्या करना चाहिए।
फेंगशुई के मुताबिक, घर में मनी फ्रॉग रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। हालांकि, इसे रखने के दौरान ध्यान रखें की इसका स्पर्श जमीन से ना हो।
घर के अंदर संतरे की टोकरी को रखना फेंगशुई में शुभ माना जाता है। बता दें कि इसकी वजह से लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शांति भी बनी रहती है।
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों में ही घर के मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण बताया गया है। यदि आप चाहते हैं कि नकारात्मक ऊर्जा आपके मकान के अंदर न आएं तो मेन गेट की अच्छे से सफाई करें।
फेंगशुई में बहते हुए पानी का स्त्रोत रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन आगमन के रास्ते खुल जाते हैं।
फेंगशुई के अनुसार, भाग्य चमकाने के लिए सिट्रीन का इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता है। इससे लोगों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
फेंगशुई के टोटकों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ