ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फाइटर में लीड रोल कर रहे है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म फाइटर को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो चुका है। आइए जानते है फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है।
फाइटर ने पहले दिन सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कारोबार किया था। फिल्म ने भारत में 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म को दूसरे दिन फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। पहले दिन के मुकाबले में दूसरे दिन फाइटर ने अच्छा कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 39.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
तीसरे दिन फाइटर की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिला। तीसरे दिन फिल्म केवल 27.5 करोड़ ही कमाने में सफल रही।
फाइटर ने 1 हफ्ते में घरेलू बॉक्स पर 140.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बुधवार को फिल्म 6.23 करोड़ ही कमा पाई है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए आने वाले वीकेंड पर जमकर कमाना होगा। अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म का जादू फैंस पर चल पता है कि नहीं।