इस बार ओटीटी की बेस्ट फिल्म का अवाॅर्ड दसवीं को मिला है। वहीं अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर चुना गया है। इसी के साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार अनिल कपूर को मिला है।
वहीं सबसे लोकप्रिय ओटीटी सीरीज में से एक पंचायत सीरीज के कलाकारों नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार और रघुवीर यादव को भी अवाॅर्ड मिला।
पंचायत के लिए रघुवीर यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड, नीना गुप्ता को बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल अवॉर्ड और जितेंद्र कुमार को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल का अवाॅर्ड मिला।
सोनी लीव की रॉकेट बॉयज ने भी छह अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इनमें बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले सीरीज, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन सीरीज, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के अवाॅर्ड मिले हैं।
इसके साथ ही रॉकेट बॉयज को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट वीएफएक्स का अवाॅर्ड भी मिला है। साल 2022 की बेस्ट ओटीटी सीरीज रॉकेट बॉयज को चुना गया है।