हाथ की उंगलियां एक साथ मिलाने पर बीच में गैप नजर आना भी एक संकेत देता है। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे व्यक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया है।
ऐसा कहा जाता है कि हाथ को देखकर व्यक्ति के भाग्य से जुड़ी कई बातों का पता लगता है। आइए जान लेते हैं कि ऐसी उंगलियों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।
जिन लोगों की उंगलियों में गैप नजर आता है वह खर्चीले स्वभाव के होते हैं। ये पैसा आते ही खर्च करने लग जाते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग खर्च करते समय बिल्कुल विचार नहीं करते हैं।
ऐसी उंगलियों वाले लोगों के पास पैसा टिकता नहीं है। इन्हें अपने खर्चों पर थोड़ा अंकुश जरूर लगाना चाहिए। वरना आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।
उंगलियों में गैप नजर आने वाले लोगों के पास अवसर भी लंबे समय तक टिकते नहीं है। इन्हें नए मौके तलाशने में भी काफी मेहनत करनी पड़ती है।
माना जाता है कि ऐसे लोगों को मेहनत का परिणाम भी देरी से मिलता है। इस वजह से कहा जाता है कि इन्हें सफलता के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए।
उंगलियों में गैप नजर आने वाले लोगों को तरक्की होने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। व्यापार से लेकर नौकरी से जुड़े लोगों को ऐसी समस्या से गुजरना पड़ता है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए आप गणेश रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इसके साथ ही, ऊँ के मंत्र का जाप रोजाना करें।
इस वेब स्टोरी के जरिए हमने जाना कि उंगलियों में गैप नजर आने वाले इंसान कैसे होते हैं। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ