फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर में अपने घरों में देखा होगा। फिटकरी का घरों में छोटी-छोटी समस्याओं में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिटकरी के टोटके भी असरदार होते है।
फिटकरी के उपाय बेहद ही कारगर माने जाते है। आइए जानते हैं कि कैसे फिटकरी के 4 उपाय किसी के जीवन में बदलाव आ सकते है।
स्नान करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी को पानी में मिलाकर स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
कारोबार में सफलता पाने के लिए भी फिटकरी के उपाय कारगर होता है। घर से बाहर जाने से पहले 5 फिटकरी के टुकड़े मां दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है।
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो एक पान के पत्ते में थोड़ा सा सिंदूर और फिटकरी को रख लें और शाम के समय पीपल के पेड़ के पास रख दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती है।
यदि आपके परिवार में किसी को नजर लग गई है, तो एक फिटकरी का टुकड़ा ले और उस व्यक्ति के सिर से पैर तक सात बार घुमाएं और फिर फिटकरी को आग में जला दें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ