बढ़ती उम्र के साथ भी 20 वाली फिटनेस के लिए करें ये काम


By Prakhar Pandey15, Oct 2023 01:59 PMnaidunia.com

उम्र

बढ़ती उम्र के साथ खुद को फिट रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आज हम आपको बताएंगे बढ़ती उम्र के साथ 20 वाली फिटनेस के लिए क्या काम करना चाहिए।

फिटनेस

हर उम्र के लोगों के लिए फिटनेस सबसे जरूरी चीज होती है। अगर आप कम उम्र ही सुस्त और आलसी बने रहेंगे तो जाहिर तौर पर मोटापा बढ़ेगा और आप बीमारियों की चपेट में भी आ सकते है।

वजन

बढ़ती उम्र के साथ वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी हैं आपके मेटाबॉलिज्म का फास्ट होना। फास्ट मेटाबॉलिज्म होने पर वजन घटाने में आसानी होती है।

मेंटेन

आप अपनी डेली लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ अपना हेल्दी वेट मेंटेन कर सकते है। हाइड्रेट रहकर भी आप कई प्रकार की समस्याओं से दूर रहेंगे।

पानी

पानी

पानी का सेवन बढ़ती उम्र के साथ जरूरत के अनुसार करते रहना चाहिए। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म मेंटेन रहता और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। यह आपकी कैलोरी बर्न करके आपका वजन घटाता है।

हेल्दी डाइट

30 के बाद फास्ट फूड को टाटा बाय-बाय कर दें। 30 की उम्र के बाद हेल्दी फूड्स का सेवन शुरू कर देना चाहिए। अपनी दिनचर्या में न्यूट्रिएंट्स से भरी चीजों का सेवन करें।

मील्स

बढ़ती उम्र और बढ़ते कामकाज के बोझ के साथ अक्सर लोग खानपान में लापरवाही करने लगते है। ऐसे में मील्स स्किप करने से बॉडी पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए मिल्स स्किन बिल्कुल भी न करें।

नींद और एक्सरसाइज

फिटनेस के लिए नियमित रूप से सामान्य एक्सरसाइज और कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। अगर आप इन चीजों का पालन करते हैं तो अवश्य ही आप 30-40 की उम्र में भी 20 वाली फुर्ती पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे