वास्तु शास्त्र में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए कई नियम बताए गए है, जिनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए वास्तु के ये उपाय अपनाएं-
वास्तु के अनुसार, घर में नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इसे उत्तर दिशा में रखें।
अमावस्या के दिन गरीबों को खाना खिलाएं और फलों का दान करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है।
गुरुवार और शुक्रवार के दिन माता तुलसी की विधि पूर्वक पूजा करें। साथ ही, रविवार का दिन छोड़कर रोजाना जल दें।
रोजाना शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। साथ ही, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से धन की प्राप्ति होती है।
नियमित रूप से घर की साफ-सफाई करें और टूटी-फूटी चीजों को बाहर करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए वास्तु के ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM