अच्छी और गहरी नींद सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन ज्यादा तनाव होने के कारण कई बार लोगों को नींद आने में समस्या हो सकती है। ऐसे में इन 5 आदतों को अपना सकते हैं।
अक्सर लोगों के सोने का समय तय नहीं होता है। जिसकी वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। इसलिए, रोजाना सोने के लिए एक समय तय करे।
रात के समय भारी भोजन करने से बचे। ऐसे में हेल्दी डाइट का सेवन करना सही विकल्प हो सकता है, इससे बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है।
नींद ना आने की मुख्य वजह ज्यादा देर तक टीवी देखना, फोन चलाना और लैपटॉप पर काम करना हो सकता है। ऐसे में अच्छी नींद के लिए स्क्रीन टाइम कम करें।
रात के सोने से कुछ देर पहले ध्यान कर सकते हैं, इससे दिमाग को शांत और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। जिसके वजह से बहेतर नींद आ सकती है।
बेहतर नींद के लिए रोजाना सुबह के समय एक्सरसाइज करे, हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें और दिनभर ऊर्जावन रहने के लिए 15-20 धूप ले सकते हैं।
अगर आपको नींद ना आने की समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com