किस्मत का पहिया घुमाते हैं ये 7 उपाय, करियर में मिलेगी अपार सफलता


By Ayushi Singh24, Jun 2024 02:14 PMnaidunia.com

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह करियर में सफल हो और तरक्की करें। लेकिन, कड़ी मेहनत के बादजूद कुछ लोगों को सफलता नहीं मिलती है। इससे वह आत्मविश्वास खो देते हैं। ऐसे में सफलता पाने के लिए 7 उपाय जानें

महामृत्युंजय मंत्र का पाठ

अगर एक अच्छा करियर बनाना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 31 बार महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए। इससे करियर में स्थिरता बनी रहती है।

तांबे के बर्तन

ऐसा माना जाता है कि तांबे के लोटे में गुड़ डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से करियर में सफलता प्राप्त होती है।

दोनों हथेलियों को देखें

सुबह उठते ही सबसे पहले दोनों हथेलियों देखना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से धन की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी हाथ की हथेलियों में वास करती हैं।

भगवान गणेश का ध्यान

लोग करियर में लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए भगवान के बीज मंत्र का पाठ करना फायदेमंद होता है। करियर में स्थिरता के लिए यह 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र मददगार साबित होगा।

नींबू का उपाय

करियर में सफलता पाने के लिए एक नींबू लें और इसमें चार लौंग छेदें। इसे दाहिने हाथ में लेकर 'ॐ श्री हनुमते नमः:' मंत्र का 21 बार जाप करें। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे फेंके नहीं, बल्कि जेब या पर्स में रखें।

कौवे को चावल देना

शनि को करियर पर शासन करने वाला कहा जाता है और कौवा शनि ग्रह की प्रतिनिधित्व करता है। इस ग्रह को शांत करने के लिए कौवे को उबले चावल देना चाहिए।

पीपल का उपाय

करियर में सफलता पाने के लिए रोजाना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। साथ ही, 42 दिन तक ऐसा करने से शनि देव का वरदान भी मिलता है।

इन 7 उपायों से करियर में सफलता मिल सकती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जीवित व्यक्ति के गरुड़ पुराण पढ़ने से क्या होता है?