चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय अपनाएं


By Ayushi Singh10, Feb 2025 03:25 PMnaidunia.com

अगर जीवन में चंद्र दोष से परेशान है तो माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को अपनाने से इससे निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं कि चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय अपनाएं-

माघ पूर्णिमा कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 11 फरवरी की शाम को 6:55 से प्रारंभ होकर 12 फरवरी की शाम 7:22 तक रहेगी।

दूध का दान

अगर चंद्र दोष से परेशान है तो माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से राहत और चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।

चांदी का दान

पूर्णिमा तिथि के दिन चांदी का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन-धान्य का भंडार भरा रहता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

सोलह श्रृंगार

माघ पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार का दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

चावल का दान

अगर जीवन में किसी काम में बाधा का सामना कर रहे हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति को सफलता मिलती है।

माना जाता है शुभ

माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इसे शुभ भी माना जाता है। साथ ही, चंद्र दोष से निजात मिलता है।

चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर के दरवाजे पर 2 लौंग रखने से क्या होता है?