शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Ayushi Singh04, Jan 2025 12:23 PMnaidunia.com

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और इस दिन शनिदेव की पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाय-

दीपक जलाएं

शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

दान करें

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों और जरूरतमंदों में दान करना चाहिए। इससे वह अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

हनुमान जी की उपासना करें

शनिदेव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमानजी की उपासना करें। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव के क्रोध से बच सकते हैं।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनिवार के दिन शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पाठ करें

शनिवार के दिन शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। कुत्ते की सेवा और देखभाल करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय अपनाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ग्रह दोष होगा दूर, मुख्य द्वार पर लटकाएं यह चीज