सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh22, Jul 2024 03:00 PMnaidunia.com

अक्सर लोग सच्चे जीवनसाथी की तलाश में होते हैं, लेकिन कई बार इसमें असफलता ही हाथ लगती है। इंसान के जीवन में कभी उसका प्यार अधूरा रह जाता है और वहीं किसी को सच्चा प्यार मिल जाता है। आइए जानते हैं कि सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए-

रुद्राभिषेक करें

सच्चा प्यार पाने के लिए ओम 'क्लीं नमः'मंत्र का जप करें। इसके साथ ही, भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। इससे आपको जल्दी सच्चा प्यार मिलने की संभावना बनती है।

गाय की सेवा करें

सच्चा प्यार पाने के लिए हर शुक्रवार को गाय की सेवा करें और उसे हरा चारा खिलाएं। गाय की सेवा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन साथी की तलाश भी पूरी होती है।

कृष्ण की पूजा करें

सच्चा प्यार पाने के लिए भगवान कृष्ण के मंदिर में बांसुरी और पान अर्पित करें। साथ ही 'ऊँ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे आपको मनचाहा प्यार मिल सकता है।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की तीन महीने तक पूजा करें। पूजा के दौरान 'ओम लक्ष्मी नारायण नमः' मंत्र का तीन माला जाप करें। साथ ही इन तीन महीने तक प्रत्येक गुरुवार को मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से सच्चा प्यार मिल सकता है।

दान करें

मनचाहा प्यार पाने के लिए गरीबों में कुछ कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे आपकी मुराद जल्दी पूरी हो सकती है और सच्चा प्यार भी मिल सकता है।

रखें व्रत

हिंदू धर्म ग्रंथों में अनंग त्रयोदशी व्रत का बहुत ज्यादा फलदायी बताया गया है। इस व्रत को विधि-विधान से करने पर देवों के देव महादेव का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही मनचाहा प्रेम भी मिलता है।

ऐसा करने से सच्चा प्यार मिल सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

आज से करोड़पति बनेंगे 4 राशि के जातक, होने वाला है चमत्कार