शारदीय नवरात्र में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जीवन में आएगी नई ऊर्जा और समृद्धि


By Dheeraj Belwal21, Sep 2025 08:15 PMnaidunia.com

शारदीय नवरात्र का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, शारदीय नवरात्र का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है।

22 सितंबर से शुरू होंगे नवरात्र

इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इस दौरान रोजाना देवी मां दुर्गा और नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा और भक्ति की जाती है।

ये वास्तु टिप्स फॉलो करें

आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें शारदीय नवरात्र के दौरान फॉलो करने से आपका जीवन संवर सकता है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

घर में साफ-सफाई रखें

आपको अपने घर और अपने मंदिर में अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। इससे न केवल मां दुर्गा प्रसन्न होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है।

दक्षिण-पश्चिम कोने में टूटा सामान न रखें

शारदीय नवरात्र के दौरान आपको कभी भी घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में टूटा हुआ या भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।

गहने रखें

घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में आप इस गहने व जरूरी कागजात भी रख सकते हैं। इन चीजों को रखने के लिए यह दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इससे आपकी किस्मत का सितारा बुलंद होगा।

घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान न रखें

शारदीय नवरात्र के दौरान आपको घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान या झाडू आदि नहीं रखनी चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। आपको इस जगह को साफ रखना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नवरात्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट