Food Astrology: भोजन करते समय रखें इन बातों का ध्यान, चमक जाएगी किस्मत


By Ekta Sharma25, Nov 2022 05:40 PMnaidunia.com

खाना खाने के नियम

खाना खाते समय के भी कुछ नियम होते हैं, अगर व्यक्ति उन नियमों का पालन करें तो जीवन में खुशहाली आती है।

दक्षिण दिशा

दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए। घर के साथ-साथ किसी रेस्टोरेंट या होटल में भी ये ध्यान रखें। ऐसा न करने पर नकारात्मक विचार आते हैं।

पानी का गिलास

खाना खाते समय पानी का गिलास दाहिने तरफ रखना चाहिए। बाएं हाथ से पानी पीना अच्छा नहीं माना जाता है। दाहिने हाथ से पानी पीने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

थाली में हाथ धोना

खाना खाने के बाद कभी भी थाली में हाथ नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती है। इससे आपकी किस्मत रूठ सकती है।

छोटा कोर या हिस्सा

थाली में से एक छोटा सा कोर या हिस्सा निकालकर चींटियों या चिड़ियाओं को खिलाएं। ऐसा करने से घर पर आने वाले संकट दूर होते हैं।

Shani Guru: साल 2023 में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि और गुरु