गर्मियों में तेज धूप से बचाती हैं ये चीजें, शरीर को रखेंगी कूल-कूल


By Ritesh Mishra17, May 2026 01:00 PMnaidunia.com

इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली यूपी समेत 16 राज्यों में लू की चेतावनी जारी कर दी है।

लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

लू की चपेट में आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर गर्मियों में अगर हेल्दी रहना है तो सही खानपान को लेना होगा। चलिए जानते हैं, वो कौन-सी चीजें हैं, जिसका सेवन गर्मियों में करना फायदेमंद है।

छाछ और दही

पेट को ठंडा रखने के लिए छाछ और दही अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इससे शरीर की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना एक गिलास छाछ पीने से लू लगने से बचा जा सकता है।

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और जरूरी मिनरल्स की भरपाई करता है। ये गर्मी से थकान और चक्कर आने की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

बेल का शरबत पिएं

बेल का जूस शरीर को ठंडक देने में मदद करता है, पाचन ठीक रखता है और लू से बचाता है। यह पारंपरिक लेकिन बेहद असरदार उपाय है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

गर्मियों के दिनों शरीर में पानी की अक्सर कमी हो जाती है, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

तुलसी के पत्ते और पुदीने

शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदिना रामबाण है। पुदीने की चटनी या पुदीना पानी गर्मियों से राहत दिलाता है। वहीं तुलसी के पत्तों के सेवन से शरीर ठंडा रहता है।

गर्मियों में तेज धूप से बचाती हैं ये चीजें, शरीर को रखें कूल-कूल। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

भोजन के बाद नींबू खाने से क्या होता है