वर्तमान समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीमारी का सामना करने वाले लोगों को सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज हेल्दी डाइट नहीं लेंगे तो सेहत बिगड़ सकती है। खासकर शुगर के मरीजों को अनहेल्दी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
शुगर के मरीज ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने की ये चीजें शरीर की ताकत को बढ़ाने में मददगार है।
डायबिटीज के मरीजों को खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अंडा, चिकन और मछली जैसी प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
शुगर की बीमारी का सामना करने वालों को डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए दूध, पनीर, दही और डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें।
डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, कई अन्य नट्स को भी डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद होता है।
सेहत के लिहाज से हरी सब्जियों को फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप ब्रोकली, पालक और गोभी जैसी सब्जियों को रोजाना खा सकते हैं।
यहां दी गई जानकारी आपकी सूचना के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यहां हमने जाना कि डायबिटीज के मरीजों को किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ